ABOUT US

Our development agency is committed to providing you the best service.

OUR TEAM

The awesome people behind our brand ... and their life motto.

  • Neila Jovan

    Head Hunter

    I long for the raised voice, the howl of rage or love.

  • Mathew McNalis

    Marketing CEO

    Contented with little, yet wishing for much more.

  • Michael Duo

    Developer

    If anything is worth doing, it's worth overdoing.

OUR SKILLS

We pride ourselves with strong, flexible and top notch skills.

Marketing

Development 90%
Design 80%
Marketing 70%

Websites

Development 90%
Design 80%
Marketing 70%

PR

Development 90%
Design 80%
Marketing 70%

ACHIEVEMENTS

We help our clients integrate, analyze, and use their data to improve their business.

150

GREAT PROJECTS

300

HAPPY CLIENTS

650

COFFEES DRUNK

1568

FACEBOOK LIKES

STRATEGY & CREATIVITY

Phasellus iaculis dolor nec urna nullam. Vivamus mattis blandit porttitor nullam.

PORTFOLIO

We pride ourselves on bringing a fresh perspective and effective marketing to each project.

  • क्या करे क्या ना करे

    क्या करे क्या ना करे ?


    Image result for what i do



    दोस्तों आज कल लोगो के मन में कई सवाल उठते होने की क्या करे क्या ना करे- सबसे पहले तो में आपको बताना चाहूँगा की दोस्तों ये दुनिया बहुत बड़ी हैं | जहाँ आपकी सोच ख़तम होती हैं, वही फिर से नयी दुनिया शुरू हो जाती हैं | मंजिल की चाह में मैं भी बहुत दूर तक गया था लेकिन आखिरकार लौट के आना ही पड़ा क्यों मैं भी आप लोगो की तरह इस दुनिया को बहुत ही छोटा समझता था, लेकिन ये तो मेरी सोंच हम सबकी सोंच से कही बड़ी हैं | हर इंसान अपने तर्रकी और निजी फायदों के लिए कड़े से कड़े कदम उठाते हैं | लेकिन वो ये भूल जाते हैं, की उसके इस फैसले के चलते कई मासूमो के सपने सपने ही रह जाते हैं | अगर आप अपने ज़िन्दगी में कुछ करना चाहते हैं तो अपने कड़े फैसलों पर जरा सोंच बिचारकर फैसले को आगे बढ़ाये | उफ़ आजकल इन लोगो को क्या हो गया हैं, वो अपने आप से बाते करते रहते हैं | कुछ सालो पहले यही लोग अपने ज़माने में अपने आप से बाते करने वाले लोगो को ये पागल-पागल कहकर पुकारा करते थे, लेकीन ये क्या आज वो खुद ही अपने आप से बाते करते हैं, ...मैं ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूँ पर जो भी बाते कहता हूँ बड़ी सोच कर कहता हूँ | क्यों की क्या पता किसके मन में क्या चल रहा हैं | क्या पता वो किसी बात से गुस्सा हैं, और मैं कोई ऐसी बाते बोल दू की उसका सारा गुस्सा मेरे ऊपर ही टूट पड़े तो भैया में तो सोच समझ कर ही बोलता हु कुछ भी |
    ओहो !
    आजकल इन पेरेंट्स को क्या हो गया हैं आज कल वो अपने बच्चो पे ध्यान ही नहीं देते हैं आखिर क्या बात हैं की वो अपने बच्चो की भी नहीं सुन रहे हैं | सायद वो ज्यादा व्यस्त हैं | कोई बात नहीं जब कोई माता-पीता अपने बच्चो से उनकी बाते शेयर ना करना उनकी बाते न मानना हर वक़्त उनकी ही गलती निकालना ये बच्चो को अन्दर से ही कमजोर कर रहा हैं |



    अगर ये पोस्ट पसंद आई हो तो जरुर कमेंट और शेयर करे - ''धन्यवाद''
  • How to Wake up early Morning

     कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत?


    कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत

    कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत?

    It is well to be up before daybreak, for such habits contribute to health, wealth, and wisdom.
       -Aristotle
    सूर्योदय  होने  से  पहले  उठाना  अच्छा  होता  है , ऐसी  आदत  आपको  स्वस्थ , समृद्ध  और  बुद्धिमान  बनती  है .
    -अरस्तु 
     सुबह  उठने  वाले  लोग  पैदाईशी  ऐसे  होते  हैं  या   ऐसा  बना  जा  सकता  है ? मेरे  case में  तो  निश्चित  रूप  से  मैं  ऐसा  बना  हूँ . जब  मैं  बीस  एक  साल  का  था  तब  शायद  ही  कभी  midnight से  पहले  बिस्तर  पे  जाता  था . और  मैं  लगभग  हमेशा  ही  देर  से  सोता  था. और  अक्सर  मेरी  गतिविधियाँ  दोपहर  से  शुरू  होती  थीं .
    पर  कुछ  समय  बाद  मैं  सुबह  उठने  और  successful  होने  के  बीच  के  गहरे  सम्बन्ध  को  ignore नहीं  कर  पाया , अपनी  life में  भी . उन  गिने  – चुने  अवसरों  पर  जब  भी   मैं  जल्दी  उठा  हूँ  तो  मैंने  पाया  है  कि  मेरी  productivity लगभग  हमेशा  ही  ज्यादा  रही  है , सिर्फ  सुबह  के  वक़्त  ही  नहीं  बल्कि  पूरे  दिन . और  मुझे  खुद अच्छा  होने  का  एहसास  भी  हुआ  है . तो  एक  proactive goal-achiever होने  के  नाते  मैंने सुबह  उठने  की  आदत  डालने  का  फैसला  किया . मैंने  अपनी  alarm clock 5 am पर  सेट  कर  दी …
    — और  अगली  सुबह  मैं  दोपहर  से  just पहले  उठा .
    ह्म्म्म…………
    मैंने  फिर  कई  बार  कोशिश  की , पर  कुछ  फायदा  नहीं  हुआ .मुझे  लगा  कि  शायद  मैं  सुबह  उठने  वाली  gene के  बिना  ही  पैदा  हुआ  हूँ . जब  भी  मेरा  alarm बजता  तो  मेरे  मन  में  पहला  ख्याल  यह  आता  कि  मैं  उस  शोर  को  बंद  करूँ  और  सोने  चला  जून . कई  सालों  तक  मैं  ऐसा  ही  करता  रहा , पर  एक  दिन  मेरे  हाथ  एक  sleep research लगी  जिससे  मैंने  जाना  कि  मैं  इस  problem को  गलत  तरीके  से  solve कर  रहा  था . और  जब  मैंने  ये  ideas apply   कीं  तो  मैं  निरंतर  सुबह   उठने  में  कामयाब  होने  लगा .
    गलत  strategy के  साथ  सुबह  उठने  की  आदत  डालना  मुश्किल  है  पर  सही  strategy के  साथ  ऐसा  करना  अपेक्षाकृत  आसान  है .
    सबसे  common गलत  strategy है  कि  आप  यह  सोचते  हैं  कि  यदि  सुबह  जल्दी  उठाना  है  तो  बिस्तर  पर  जल्दी  जाना  सही  रहेगा . तो  आप  देखते  हैं  कि  आप  कितने  घंटे  की  नीद  लेते  हैं , और  फिर  सभी  चीजों  को  कुछ  गहनते  पहले  खिसका  देते  हैं . यदि  आप  अभी  midnight से  सुबह  8 बजे  तक  सोते  हैं  तो  अब  आप  decide करते  हैं  कि  10pm पर  सोने  जायेंगे  और  6am पर  उठेंगे .  सुनने  में  तर्कसंगत  लगता  है  पर  ज्यदातर  ये  तरीका  काम  नहीं  करता .
    ऐसा  लगता  है  कि  sleep patterns को  ले  के  दो  विचारधाराएं हैं . एक  है  कि  आप  हर  रोज़  एक  ही  वक़्त  पर  सोइए  और  उठिए . ये  ऐसा  है  जैसे  कि  दोनों  तरफ  alarm clock लगी  हो —आप  हर  रात  उतने  ही  घंटे  सोने  का  प्रयास  करते  हैं . आधुनिक  समाज  में  जीने  के  लिए  यह  व्यवहारिक  लगता  है . हमें  अपनी  योजना  का  सही  अनुमान  होना  चाहिए . और  हमें  पर्याप्त  आराम  भी  चाहिए .
    दूसरी  विचारधारा  कहती  है  कि  आप  अपने  शरीर  की  ज़रुरत  को  सुनिए  और  जब  आप  थक  जायें  तो  सोने  चले  जाइये  और  तब  उठिए  जब  naturally आपकी  नीद  टूटे . इस  approach की  जड़  biology में  है . हमारे  शरीर  को  पता  होना  चाहिए  कि  हमें  कितना  rest चाहिए , इसलिए  हमें  उसे  सुनना  चाहिए .
    Trial and error से  मुझे  पता  चला  कि  दोनों  ही  तरीके  पूरी  तरह  से  उचित  sleep patterns नहीं  देते . अगर  आप  productivity की  चिंता  करते  हैं  तो  दोनों  ही  तरीके  गलत  हैं . ये  हैं  उसके  कारण :
    यदि  आप  निश्चित  समय  पे  सोते  हैं  तो  कभी -कभी  आप  तब  सोने  चले  जायेंगे  जब  आपको  बहुत  नीद  ना  आ  रही  हो . यदि  आपको  सोने  में  5 मिनट  से  ज्यादा  लग रहे  हों  तो  इसका  मतलब  है  कि  आपको  अभी  ठीक  से  नीद  नहीं  आ  रही  है . आप  बिस्तर  पर  लेटे -लेटे अपना  समय  बर्वाद  कर  रहे  हैं ; सो  नहीं  रहे  हैं . एक  और  problem ये  है  कि  आप  सोचते  हैं  कि  आपको  हर  रोज़  उठने  ही  घंटे  की  नीद  चाहिए , जो  कि  गलत  है . आपको  हर  दिन  एक  बराबर  नीद  की  ज़रुरत  नहीं  होती .
    यदि  आप  उतना  सोते  हैं  जितना  की  आपकी  body आपसे  कहती  है  तो  शायद  आपको  जितना  सोना  चाहिए  उससे  ज्यादा  सोएंगे —कई  cases में  कहीं  ज्यादा , हर  हफ्ते  10-15 घंटे  ज्यदा ( एक  पूरे  waking-day के  बराबर ) ज्यादातर  लोग  जो  ऐसे  सोते  हैं  वो  हर  दिन  8+ hrs सोते  हैं , जो  आमतौर  पर  बहुत  ज्यादा  है . और  यदि  आप  रोज़  अलग -अलग  समय  पर  उठ  रहे  हैं  तो  आप  सुबह  की  planning सही  से  नहीं  कर  पाएंगे . और  चूँकि  कभी -कभार  हमारी  natural rhythm घडी से  मैच  नहीं  करती  तो  आप  पायंगे  कि  आपका  सोने  का  समय  आगे  बढ़ता  जा   रहा  है .
    मेरे  लिए  दोनों  approaches को  combine करना  कारगर  साबित  हुआ . ये  बहुत  आसान  है , और  बहुत  से  लोग  जो  सुबह  जल्दी  उठते  हैं , वो  बिना  जाने  ही  ऐसा  करते  हैं , पर  मेरे  लिए  तो  यह  एक  mental-breakthrough था .Solution ये  था  की  बिस्तर  पर  तब  जाओ  जब  नीद  आ  रही  हो  ( तभी  जब  नीद  आ  रही  हो ) और  एक  निश्चित  समय  पर  उठो ( हफ्ते  के  सातों  दिन ). इसलिए  मैं  हर  रोज़  एक  ही  समय  पर  उठता  हूँ ( in my case 5 am) पर  मैं  हर  रोज़  अलग -अलग  समय  पर  सोने  जाता  हूँ .
    मैं  बिस्तर  पर  तब  जाता  हूँ  जब  मुझे  बहुत  तेज  नीद  आ  रही  हो . मेरा  sleepiness test ये  है  कि  यदि  मैं  कोई  किताब  बिना  ऊँघे  एक -दो  पन्ने  नहीं  पढ़  पाता  हूँ  तो  इसका  मतलब  है  कि  मै  बिस्तर  पर  जाने  के  लिए  तैयार  हूँ .ज्यादातर  मैं  बिस्तर  पे  जाने  के  3 मिनट  के  अन्दर  सो  जाता  हूँ . मैं  आराम  से  लेटता  हूँ  और  मुझे  तुरंत  ही  नीद  आ  जाति  है .  कभी  कभार  मैं  9:30 पे  सोने  चला  जाता  हूँ  और  कई  बार  midnight   तक  जगा  रहता  हूँ . अधिकतर  मैं  10 – 11 pm के  बीच  सोने चला  जाता  हूँ .अगर  मुझे   नीद  नहीं   आ  रही  होती  तो  मैं  तब  तक  जगा  रहता  हूँ  जब  तक  मेरी  आँखें  बंद  ना  होने  लगे . इस  वक़्त  पढना  एक  बहुत  ही  अच्छी activity है , क्योंकि  यह  जानना  आसान  होता  है  कि  अभी  और  पढना  चाहिए  या  अब  सो  जाना  चाहिए .
    जब  हर  दिन  मेरा  alarm बजता  है  तो  पहले  मैं  उसे  बंद  करता  हूँ , कुछ  सेकंड्स  तक  stretch करता  हूँ , और  उठ  कर  बैठ  जाता  हूँ . मैं  इसके  बारे  में  सोचता  नहीं . मैंने  ये  सीखा  है  कि  मैं  उठने  में  जितनी  देर  लगाऊंगा ,उतना  अधिक  chance है  कि  मैं  फिर  से  सोने  की  कोशिश  करूँगा .इसलिए  एक  बार  alarm बंद  हो  जाने के  बाद  मैं  अपने  दिमाग  में  ये  वार्तालाप  नहीं  होने  देता  कि  और  देर  तक  सोने  के  क्या  फायदे  हैं . यदि  मैं  सोना  भी  चाहता  हूँ , तो  भी  मैं  तुरंत  उठ  जाता  हूँ .
    इस  approach को  कुछ  दिन  तक  use करने  के  बाद  मैंने  पाया  कि  मेरे  sleep patterns एक  natural rhythm में  सेट  हो  गए  हैं . अगर  किसी  रात  मुझे  बहुत  कम  नीद  मिलती  तो  अगली  रात  अपने  आप  ही  मुझे  जल्दी  नीद  आ  जाती  और  मैं  ज्यदा  सोता . और  जब  मुझमे  खूब  energy होती  और  मैं  थका  नहीं  होता  तो  कम  सोता . मेरी  बॉडी  ने  ये  समझ  लिया  कि  कब  मुझे  सोने  के  लिए  भेजना  है  क्योंकि  उसे  पता  है  कि  मैं  हमेशा  उसी  वक़्त  पे  उठूँगा  और  उसमे  कोई  समझौता नहीं  किया  जा  सकता .
    इसका  एक  असर ये हुआ कि  मैं  अब  हर  रात  लगभग  90 मिनट  कम  सोता  ,पर  मुझे  feel होता  कि  मैंने  पहले  से ज्यादा  रेस्ट  लिया  है . मैं  अब  जितनी  देर  तक  बिस्तर  पर  होता  करीब  उतने  देर  तक  सो  रहा  होता .
    मैंने  पढ़ा  है  कि  ज्यादातर  अनिद्रा  रोगी  वो  लोग  होते  हैं  जो  नीद  आने  से  पहले  ही  बिस्तर  पर  चले  जाते  हैं . यदि  आपको  नीद  ना  आ  रही  हो  और  ऐसा  लगता  हो  कि  आपको  जल्द ही  नीद  नहीं  आ  जाएगी  , तो  उठ  जाइये  और  कुछ  देर  तक  जगे  रहिये . नीद  को  तब  तक  रोकिये  जब  तक  आपकी  body ऐसे  hormones ना  छोड़ने  लगे  जिससे आपको नीद ना आ जाये.अगर  आप  तभी  bed पे  जाएँ  जब  आपको  नीद  आ  रही  हो  और  एक  निश्चित  समय  उठें  तो  आप  insomnia का  इलाज  कर  पाएंगे .पहली  रात  आप  देर  तक  जागेंगे  , पर  बिस्तर  पर  जाते  ही  आपको  नीद  आ  जाएगी . .पहले  दिन  आप  थके  हुए  हो  सकते  हैं  क्योंकि  आप  देर  से  सोये  और  बहुत  जल्दी  उठ  गए , पर  आप  पूरे  दिन  काम  करते  रहेंगे  और  दूसरी  रात  जल्दी  सोने  चले  जायेंगे .कुछ  दिनों  बाद  आप  एक  ऐसे  pattern में  settle हो  जायेंगे  जिसमे  आप  लगभग  एक  ही  समय  बिस्तर  पर  जायंगे  और  तुरंत  सो  जायंगे .
    इसलिए   यदि  आप  जल्दी  उठाना  चाहते  हों  तो  ( या  अपने  sleep pattern को  control करना  चाहते  हों ), तो  इस  try करिए :  सोने  तभी  जाइये  जब  आपको  सच -मुच  बहुत  नीद  आ रही  हो  और  हर  दिन  एक  निश्चित  समय  पर  उठिए .
  • Apple founder Steve

    Steve Jobs एप्पल फाउंडर स्टीव जॉब्स के 8 सबक

    व जॉब्स बहुत बड़े अविष्कारक और प्रवर्तक थे | उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा | कहते हैं कि स्टीव जॉब्स जब तक जिए ,केवल काम ही करते रहे अपनी मृत्यु से 6 सप्ताह पूर्व तक वे एप्पल के लिए समर्पित रहे | उन्होंने अपने जीवन में कुछ अकाट्य बातें कही जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है |

    Steve Jobs
    स्टीव ने समय समय पर जो प्रेरणादायक बातें कही उनमे से कुछ यहाँ प्रस्तुत है -:
    हमेशा लीक से हटकर चले -: जॉब्स ने कहा की जब कोई सबके साथ नही चलता हमारे मन की बात नही करता तो हम तुरंत कह देते है “ यह तो पागल है | छोड़ो इसे अपना काम करो |लेकिन जॉब्स इसे साधारण नही मानते जिसे लोग पागल कहते है | विद्रोही कहते है |,संकट पैदा करने वाला मानते है |उसमे वास्तव में कुछ असाधारण है तभी तो वो आपसे अलग ढंग से बोल रहा है, सोच रहा है या कह रहा है |उसकी बात ध्यान से सुनो | कुछ न कुछ तो है | वह आपके लिए मूल्यवान हो सकता है| क्यूंकि ऐसे लोग नियमों की परवाह नही करते | उन्हें अपने सम्मान या अहंकार की भी परवाह नही होती | क्यूंकि वे चीजों को बदलने की क्षमता रखते है | वे दौड को आगे बढ़ाते है | आज वे अकेले है इसलिए पागल कहे जाते है | जब दुनिया उनके पीछे होगी, तब वे बुद्धिमान कहे जायेंगे |
    निर्धारित करें की आप क्या करना चाहते है -: स्टीव ने कहा की सबसे महत्वपूर्ण अपने दिल और अंतर्ज्ञान पर अमल करने का साहस करें | किसी तरह उन्हें पहले से ही पता होता है की आप सही में क्या बनाना चाहते है | बाकी हर चीज गौण है | उन्होंने कहा की आप अपने दिल और अंतर्मन की आवाज क्यों नही सुन रहे हो आपके अन्दर लक्ष्य पहले से ही निश्चित होता है इसलिए वही करिए जो आप करना चाहते है और यदि वह कार्य आपको नही मिला है तो उसे ढूढ़ते रहिये और जिस दिन वो आपको मिल जाएगा तो आप स्वयं जान जायेंगे की आपको करना क्या है |
    Think Different -: यह स्टीव का मूल मंत्र था | कितना छोटा सा शब्द लेकिन कितनी गहराई लये हुए इसी शब्द के भरोसे उन्होंने उधोगों को बदला, बिजनेस मोडल को नई परिभाषा दी और टेक्नोलॉजी को आर्ट से जोड़ा आज लोग उनकी तुलना थॉमस एडिसन,वाल्ट डिज्नी,लियानार्दो द विंची से कर रहे है लोग चिल्ला चिल्ला कर कह रहे है की स्टीव जैसा शख्स अब जल्द दुनिया को मिलने वाला नही है | इस सब के पीछे क्या था ? एक अलग तरह की सोच,एकला चलो की नीति और दूसरों के ढेर सारे निर्णयों को बदलते हुए अपनी आत्मा की आवाज के नक़्शे कदम पर चलना |
    इंतज़ार बंद कीजिये अकेले चलिए -: स्टीव कहते थे की यदि जीतना है, सफल होना है तो अकेले ही चलना होगा . आज तक दुनिया में जितने भी सितारे चमके है सब अकेले ही चले है | वे लोगो को मोटीवेट करते थे और कहते थे की किसका इन्तेजार कर रहे हो ?आपको जिताने के लिए कोई नही आएगा | आपको खुद जीतना होगा | जिंदगी केवल समय काटने के लिए नही है बल्कि जिन्दादिली के साथ जीने के लिए है ज़िन्दगी घिसटने के लिए नही है वल्कि उड़ान भरने के लिए है जिंदगी को बोझ मत समझिये बल्कि मुस्कुरा कर जिए | इन्तेजार मत कीजिये लग जाइए अकेले चलिए और इतिहास रच दीजिये |
    Don’t compromise – : स्टीव जॉब्स अपने कर्मचारियों से हमेशा कहते थे की Design , material , technology , and craftsmanship में कभी भी समझोता मत करो समझोता एक इंजेक्शन की भाति है जो सहायक भी हो सकता है और तकलीफ़देह भी यदि हार मानकर समझोता कर लिया तो फिर आपकी क्या कीमत रह जायेगी ? आप किस लिए है? क्या  समझोता करने के लिए| यह काम तो कोई भी कर सकता है अतः आपमें और औरों में क्या अंतर हुआ अतः मेरी सलाह है की अपनी अंतरात्मा की आवाज के विपरीत किसी भी अन्य बात पर समझोता मत करों और हमेशा बदलाव की सोच रखो |
    समय अनमोल है -: स्टीव जॉब्स कहते है जिंदगी का बीतने वाला प्रत्येक क्षण आपकी ज़िन्दगी से कुछ न कुछ चुरा ले जाता है और आपको पता ही नही चलता और अंततः एक दिन वह आता है जब हमें पता चलता है की हमने ज़िन्दगी में कुछ किया ही नही पूरी ज़िन्दगी यूँ ही बीत गयी |जीवन में कुछ अर्थपूर्ण करना है तो समय के महत्त्व को समझना होगा।
    मनुष्य अपने भाग्य का विधाता स्वयं है -: यह वाक्य बताता है कि यदि मनुष्य चाहे तो स्वयं असंभव को संभव कर सकता है आपका भाग्य,आपके कर्म सिद्धांत,दुसरो की सहायता यह सब अपनी जगह सही हो सकते है| लेकिन यह भी सत्य है की मनुष्य अपनी संकल्पशक्ति के सहारे भाग्य को भी बदल सकता है| बहुतों ने ऐसा कर दिखाया है और बहुत लोग आज कर रहे है,और आगे भी करेंगे सब कुछ तुम्हारे अन्दर है| अनंत शक्ति वाली सत्ता तुम्हारे अन्दर निवास करती है | फिर तुम्हे किसके सहारे की जरूरत है इसलिए उस कार्य में लग जाइए जिसे आप करना चाहते है |
    मृत्यु एक सत्य है -: जॉब्स ने बताया इस अटल सत्य को ऐसे समझना चाहिए कि “आपके पास खोने के लिए कुछ नही है| ”सबसे अच्छा तरीका यह याद करना है की आप मरने जा रहे है. उन्होंने कहा ,जब मृत्यु उपयोगी लेकिन शुद्ध रूप से बौद्धिक अवधारणा थी ,उसके मुकाबले में अब पहले से ज्यादा निश्चय के साथ आपसे कह सकता हूँ की कोई मरना नही चाहता यहाँ तक की वह लोग जो स्वर्ग जाना चाहते है वे भी वह जाने के लिए मौत नही चाहते|
    if you like this story plz sahre and comment
  • How to become likeable person in hindi

    likeable favourite person in Hindi


    7 आदतें जो बना सकती हैं आपको सबका पसंदीदा व्यक्ति

    दोस्तों, हर कोई चाहता है कि लोग उसे पसंद करें, society में उसकी पूछ हो और professional life  में उसे उचित सम्मान मिले। पर हकीकत में ऐसे कम ही लोग होते हैं जो सबके पसंदीदा व्यक्ति बन पाते है।
    आगे पढने से पहले आप अपने फ्रेंड सर्किल और प्रोफेशनल लाइफ में मौजूद कुछ ऐसे लोगों के बारे में सोचें जिन्हें ज्यादातर लोग पसंद करते हैं।
    अब जानने की कोशिश करें कि आखिर इन चंद लोगों में ऐसा क्या है जो इन्हें  सबका favourite बनाता है। I am sure, जब आप इसे बारे में थोडा गहराई से सोचेंगे तो पायेंगे कि इन लोगों में कुछ ऐसी आदतें हैं जो इन्हें ऐसा बनाती हैं। और आज हम इस लेख में ऐसी ही 7 आदतों को जानने की कोशिश करेंगे जिन्हें अपनाकर आप भी बन सकते हैं सबके पसंदीदा व्यक्ति।

    7 आदतें जो बना सकती हैं आपको सबका पसंदीदा व्यक्ति

    How to become likeable person in Hindi or How to become favourite of all in Hindi

    1) सरलता को अपनाएं / Adopt Simplicity

    हमारी पसंदीदा लोगों कि लिस्ट में जो लोग भी हैं उनमे एक बात कॉमन है वे सभी बड़े simple लोग हैं। उनमे किसी तरह का दिखावा नहीं है। न उन्हें अपनी knowledge पे घमंड है, न उन्हें अपनी ignorance को लेकर कुछ छिपाना है…न उन्हें अपनी ज्यादा कमाई पर कोई अभिमान है और न पैसे कम होने पर झूठ-मूठ का दिखावा है कि मेरे पास बहुत पैसे हैं। मतलब, ये ऐसे लोग हैं जो आपको वैसे ही दिखते हैं जैसे वे सचमुच हैं। और दिखावे से भरी इस दुनिया में ऐसे सरल लोग अपने आप ही अच्छे लगने लगते हैं। इसलिए अगर आपको भी पसंदीदा व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल होना है तो सरलता को अपनाएं।

    2) सच बोलें / Speak the Truth

    छोटी-छोटी चीजों से लेकर बड़े-बड़े मामलों में सच बोलें। सच की ताकत से बड़ी शायद ही कोई और ताकत हो, और अगर ये ताकत आपके पास है तो अपने आप ही लोग आपको चाहने लगते हैं…आपके मुरीद हो जाते हैं।
    Mark Twain ने कहा है –
    यदि आप सच बोलते हैं तो आपको कुछ याद रखने की ज़रुरत नहीं रहती।
    और जब ऐसा होता है तब आप कभी अपनी ही बातों को contradict नहीं करते, और धीरे-धीरे लोग आपको एक सच्चे व्यक्ति के रूप में जानने लगते हैं, आप पर भरोसा करने लगते हैं। सच बोलने वाले लोगों को सभी पसंद करते हैं और उनका सम्मान किया जाता है। वहीँ झूठ बोलने की आदत रखने वाले लोग भी आसानी से identify हो जाते हैं और उन्हें कभी वो इज्जत वो सम्मान नही मिल पाता।
    यहाँ एक बात कहना चाहूँगा कि हमेशा सच बोलन एक बेहद कठिन काम है लेकिन अगर हम 100% of the time सच नहीं बोल सकते तो इसका ये मतलब नहीं कि हम इसके लिए effort ही ना करें…हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अधिक से अधिक सच बोलें और कभी ऐसा झूठ तो कतई न बोलें जिससे किसी को नुक्सान हो!

    3) निःस्वार्थता को बढाएं / Be Selfless

    समाज में लोगो के मतलबी बन जाने से बहुत सी समस्याएं पैदा हो रही हैं। निःस्वार्थता एक उत्कृष्ट गुण है। अपनी दया और करुणा को यदि निःस्वार्थता से जोड़ दिया जाए तो आपका व्यक्तित्व दो गुना निखर जायेगा। मतलबी लोग हमेशा कमजोर होते हैं और वे कभी किसी को प्यार नही कर सकते, यहाँ तक की वे अपने रिश्तेदारों से भी प्यार नही करते। ऐसे लोगो को कोई पसंद नही करता।
    निःस्वार्थता की भावना को बढ़ाने से आपमें अपनाने की क्षमता बढती रहेगी। कभी भी जीवन में किसी को धोका देने के बारे में न सोचे। क्योकि ऐसा करने से आपको चंद मिनटों का आनंद तो मिल सकता है लेकिन भविष्य में आपको जिंदगी भर का दुःख भी मिल सकता है। दुसरो की जरूरतों को जानने की कोशिश करे। लोगो को खुश करके उनकी ख़ुशी में ही खुश रहने की कोशिश करे और अपने अंदर निःस्वार्थता की भावना को विकसित करे। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में चमत्कारिक बदलाव होगा।

    4) उदार रहें / Be Generous

    उदारता जीवन का आतंरिक भाग है। आप जो कुछ भी करते हो उसमे हमेशा उदार रहें। दूसरों के गुणों को देखें , मीठे शब्द बोले और बोलने से अधिक सुनने की आदत डालें। जिन्हें जरुरत है उनकी सहायता करें। अपने पैसों, सामान, समय, किताबो या और भी दुसरे रास्तो से उनकी सहायता करे। गरीबो को आपके कपडे और उपयोग की गयी वस्तुओ को देकर उनकी सहायता करे। निःस्वार्थ मन से उनकी सेवा करे।
    बाइबिल में कहा गया है कि ,
    भूख को महसूस करें  और उन लोगो की सहायता करे जो मुसीबत में है। तभी आपका प्रकाश अंधकार से उजाले की और जायेगा, और अंधकार उजाले में परिवर्तित हो जायेगा।
    अपनी योग्यताओ को उनकी सहायता करने के लिये उपयोग करे जिन्हें जरुरत हो, जिन्हें आपका समय चाहिये हो, आपका ज्ञान चाहिये हो या आपसे पैसो की मदद चाहिए हो। आपका समय किसी अच्छे इंसान को दे, ताकि इसका फायदा दुसरे लोगो को भी हो सके। ऐसे बहुत से तरीके है जिनसे आप लोगो की सहायता कर सकते हैं। हमेशा दूसरो का ध्यान रखिये और अपने पास जो कुछ भी है उसे दूसरो के साथ बाटिये। उदारता से आपके व्यक्तित्व में चमत्कारिक बदलाव आएगा।

    5) दूसरों को पसंद करें, उनका सम्मान करें / Genuinely Like and Respect others

    दोस्तों, एक तरफ हम चाहते हैं कि लोग हमें पसंद करें, लेकिन दूसरी तरफ हम औरों के प्रति उदासीन व्यवहार बनाए रखते हैं! अगर हम चाहते हैं कि लोग हमें पसंद करें तो हमें औरों को भी पसंद करना होगा, उनका सम्मान करना होगा। और ये करना इतना कठिन नहीं है, अगर आप खोजेंगे तो हर एक इंसान में कुछ न कुछ ऐसा मिल जायेगा जो praiseworthy होगा, जो काबिले तारीफ होगा।
    राल्फ वाल्डो इमर्सन ने कहा भी है –
    मैं जिस व्यक्ति से भी मिलता हूँ वह किसी ना किसी रूप में मुझसे बेहतर है।
    अगर हर कोई हमसे किसी न किसी रूप में बेहतर है तो उसको like करना , उसकी respect करना तो बनता है।सभी का आदर और सम्मान करे, चाहे कोई आपसे पद में छोटा ही क्यों न हो।
    हमेशा याद रखे अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिये आपको दूसरो को पसंद करने, उनका आदर करने की अपनी आदत को विकसित करना होगा। लोगों की गलतियाँ निकालना और उनकी आलोचना करना बंद करे। लोगो से कभी अपशब्दों में बात नही करें। कभी भी लोगो की बेईज्ज़ती ना करें और ना ही उनका मजाक उडाएं। कभी उन्हें तकलीफ में न डालें।
    कोशिश करिए कि जो जैसा है उसे उस रूप में accept करें, परफेक्ट तो कोई भी नहीं! जब आप एक बार किसी को एक्सेप्ट कर लेते हैं तो अपने आप ही उस व्यक्ति के सम्बन्ध आपके साथ प्रगाढ़ होते चले जाते हैं और तब आप एक–दसूरे को अपना व्यक्तित्व सुधारने में मदद कर सकते हैं।
    ये तो हो गयी सम्मान देने की बात, इसी का दुसरा पहलु है सम्मान पाना। तो इसके लिए बस इतना याद रखिये कि किसी से भी आप जबरदस्ती सम्मान नहीं पा सकते, बल्कि ये एक ऐसी चीज है जिसे आप अपने व्यवहार से कमा सकते हैं। इसलिए कभी भी औरों से ये एक्सेप्ट मत करिए कि वो आपका सम्मान करें बल्कि आप ऐसा कुछ करिए कि अपने आप ही लोग आपका सम्मान करें। और इसी का एक आसान तरीका है दूसरों का सम्मान करना- जब आप लोगों का सम्मान करते हैं तो बदले में आप भी सम्मान के अधिकारी हो जाते हैं।किसी ने सच ही कहा है, दूसरो के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिये चाहते हैं।”

    6) खुश रहें  / Be Happy

    आप किसके साथ समय बिताना चाहेंगे एक खुश व्यक्ति के साथ या एक मायूस इंसान के साथ? Obviously, हम उसी के साथ रहना पसंद करते हैं जो खुशमिजाज हो।  इसलिए आप भी खुश रहने का प्रयास करिए।  ये understood है कि आपकी लाइफ में भी problems होंगी, पर बावजूद इन समस्याओं के मुस्कुराना सीखिए।
     याद रखिये बुरी से बुरी situation में भी कुछ न कुछ उम्मीद छिपी होती है, कुछ न कुछ ऐसा होता है जो हमें positivity की ओर ले जा सकता है, बस हमें उस नज़रिए से चीजों को देखने का प्रयास करना चाहिए।
    जब आप खुश होते हो तो आपके लिये परिस्थिती को संभालना आसान हो जाता है। कभी भी अपनी तुलना दूसरो से न करे। क्योकि आप अकेले हो और इस धरती पर आपके जैसे व्यक्तित्व वाला दूसरा कोई नही है। अपनी मुसीबतों के लिये कभी भी दुसरो को दोषी न ठहराये। हमेशा मुस्कुराते रहे और मुस्कुराते हुए ही लोगो की सहायता करते रहे। क्योकि दुनिया उन्ही लोगों को पसंद करती है जिनका स्वभाव आनंदित होता है।
    दोस्तों, ख़ुशी को टालिए नहीं, ये मत सोचिये कि जब मेरी पढाई पूरी हो जायेगी तब मैं  खुश रहूँगा…जब मैं सफल हो जाऊँगा तब मैं खुश रहूँगा, नहीं आप आज ही से खुश रहिये । दरअसल, खुश रहना एक नजरिया है और अगर हम सबके favourite बनना चाहते हैं तो हमें ये नजरिया ये attitude develop करना ही होगा!

    7) माफ़ करना सीखें / Learn To Forgive:

    दूसरो को माफ़ करना इंसान के सबसे महान गुणों में से एक माना जाता है। क्योकि दुसरो को माफ़ करते समय आप अपने नहीं बल्कि दूसरो के जीवन के बारे में सोचने लगते हो और उसी समय आपके अंदर भलाई की भावना निर्मित होती है। आनंदित, खुश, दयालु और उदार रहने का यह एक महान तरीका है- दूसरो को माफ़ करते रहे।
    यदि आप दूसरो के साथ लड़ाई करते हैं, बेकार की बहस करते हैं तो आप कभी शांत नही रह सकते। माफ़ी दूसरो को दिया जाने वाला सबसे बेशकीमती उपहार है। वह इंसान जो लोगो को माफ़ करता है और अपनी गलतियों को देखता है वह हमेशा क्रोध, दुःख, चिंता और मुसीबतों से दूर ही रहता है। बल्कि ऐसे इंसान के अंदर तो प्यार, करुणा, दया, आशा और ख़ुशी का समावेश होता है।
    माफ़ करने का एक ज़रूरी अंग है खुद को भी माफ़ करना। आपकी गलती हो या दूसरो की। माफ़ करने से आपका मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से विकास होता है। वे लोग जो स्वयम को और दूसरो को माफ़ करना जानते है, वे बेकार की चिंताओं से मुक्त रहते हैं और फलत: उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
    क्षमाशील स्वभाव वाले लोग अक्सर खुश रहते है। इसलिए आपको क्षमा करने की आदत डालनी चाहिये और दूसरो की गलतियों को माफ़ करना चाहिये।
    Friends, तो ये थीं वो 7 आदतें जो आपको लोगों का पसंदीदा व्यक्ति बना सकती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यहाँ बताई गयी बातें आपके लिए helpful होंगी और इन्हें अपना कर आप भी सभी की favourite list में शामिल हो पायेंगे!
    Thanks & All the best !

  • Tip to become self confident

    10 Tips to increase self confidence in Hindi


    Self-confidence बढाने के 10 तरीके

    इस  बात  से  कोई  इनकार  नहीं  कर  सकता की  जीवन  में  सफलता  पाने  के  लिए  self-confidence एक  बेहद  important quality है . जीवन  में  किसी मुकाम  पर  पहुंच  चुके  हर  एक  व्यक्ति  में  आपको    ये quality दिख  जाएगी , फिर  चाहे  वो  कोई  film-star हो  , कोई  cricketer, आपके  पड़ोस  का  कोई  व्यक्ति , या  आपको  पढ़ाने  वाला  शिक्षक  . आत्मविश्वास एक  ऐसा गुण है जो हर  किसी  में होता है , किसी  में  कम  तो किसी  में  ज्यादा . पर  ज़रुरत  इस बात की है  कि  अपने  present level of confidence को  बढ़ा  कर  एक  नए  और  बेहतर  level तक  ले  जाया  जाये . और  आज  AKC पर  मैं  आपके  साथ  कुछ  ऐसी  ही  बातें  share करूँगा  जो  आपके  आत्म-विश्वास  को बढाने में मददगार  हो  सकती हैं :
    1)  Dressing sense improve कीजिये :
    आप  किस  तरह  से  dress-up होते  हैं  इसका  असर  आपके  confidence पर  पड़ता  है . ये  बता  दूँ  कि  यहाँ  मैं  अपने  जैसे आम लोगों  की  बात  कर  रहा  हूँ , Swami Vivekanandऔर  Mahatma Gandhi जैसे  महापुरुषों  का  इससे  कोई  लेना  देना  नहीं  है , और  यदि  आप  इस  category में  आते  हैं  तो  आपका  भी :).
     मैंने  खुद  इस  बात  को  feel किया  है  , जब  मैं  अपनी  best attire में  होता  हूँ  तो  automatically मेरा  confidence बढ़  जाता  है , इसीलिए  जब  कभी  कोई  presentation या  interview होता  है  तो  मैं  बहुत  अच्छे  से  तैयार  होता  हूँ . दरअसल  अच्छा  दिखना  आपको  लोगों  को  face करने  का  confidence देता  है  और  उसके  उलट  poorly dress up होने  पे  आप  बहुत conscious रहते  हैं .
    मैंने  कहीं  एक  line पढ़ी  थी  ,” आप  कपड़ों  पे  जितना  खर्च  करते  हैं  उतना  ही  करें , लेकिन  जितनी  कपडे  खरीदते  हैं  उसके  आधे  ही खरीदें ” . आप भी इसे अपना सकते हैं.
    2)  वो  करिए   जो  confident लोग  करते  हैं :
    आपके  आस -पास  ऐसे  लोग  ज़रूर  दिखेंगे  जिन्हें  देखकर  आपको  लगता  होगा  कि  ये व्यक्ति  बहुत  confident है . आप  ऐसे  लोगों  को  ध्यान  से  देखिये  और  उनकी  कुछ  activities को  अपनी  life में  include करिए . For example:
    •             Front seat पर  बैठिये .
    •             Class में , seminars में , और  अन्य  मौके  पर  Questions पूछिए / Answers दीजिये
    •             अपने चलने और बैठने के ढंग पर ध्यान दीजिये
    •             दबी  हुई  आवाज़  में  मत  बोलिए .
    •             Eye contact कीजिये , नज़रे  मत  चुराइए .
    3)  किसी  एक   चीज  में  अधिकतर  लोगों  से  बेहतर   बनिए :
    हर  कोई  हर  field में  expert नहीं  बन सकता  है , लेकिन  वो  अपने  interest के  हिसाब  से  एक -दो  areas चुन  सकता  है  जिसमे  वो  औरों  से  बेहतर  बन  सकता  है . जब  मैं   School में  था  तो  बहुत  से  students मुझसे  पढाई  और  अन्य  चीजों  में  अच्छे  थे , पर  मैं  Geometry  में  class में  सबसे  अच्छा  था (thanks to Papa :)), और  इसी  वजह  से  मैं  बहुत  confident feel करता  था .  और  आज  मैं  AKC को  world’s most read Hindi Blog बना  कर  confident feel करता  हूँ . अगर  आप  किसी  एक  चीज  में  महारथ  हांसिल  कर  लेंगे  तो  वो  आपको  in-general confident बना  देगा . बस  आपको  अपने  interest के  हिसाब  से  कोई  चीज  चुननी  होगी  और  उसमे  अपने  circle में  best बनना  होगा , आपका  circle आप पर  depend करता  है , वो  आपका  school,college, आपकी  colony या  आपका  शहर  हो  सकता  है .
    आप  कोई  भी  field चुन  सकते  हैं  , वो कोई  art हो  सकती  है , music, dancing,etc कोई  खेल  हो  सकता  है , कोई  subject हो  सकता  है  या  कुछ  और जिसमे आपकी expertise  आपको  भीड़  से  अलग  कर  सके  और आपकी  एक  special जगह  बना  सके . ये  इतना  मुश्किल  नहीं  है , आप  already किसी  ना  किसी  चीज  में  बहुतों  से  बेहतर  होंगे , बस  थोडा  और  मेहनत  कर  के  उसमे  expert बन  जाइये , इसमें  थोडा  वक़्त   तो  लगेगा ,  लेकिन  जब  आप  ये  कर  लेंगे  तो  सभी  आपकी  respect करेंगे  और  आप  कहीं  अधिक  confident feel करेंगे .
    और  जो  व्यक्ति  किसी  क्षेत्र  में  special बन  जाता है  उसे  और  क्षेत्रों  में  कम   knowledge होने की चिंता  नहीं होती , आप  ही  सोचिये  क्या  कभी सचिन  तेंदुलकर इस  बात  से  परेशान  होते  होंगे  कि  उन्होंने  ज्यादा  पढाई  नहीं  की ….कभी  नहीं !
     4)  अपने  achievements  को  याद  करिए  :
    आपकी  past achievements आपको  confident feel करने  में  help करेंगी . ये  छोटी -बड़ी  कोई  भी  achievements हो  सकती  हैं . For example: आप  कभी  class में  first आये  हों , किसी  subject में school top किया  हो , singing completion या  sports में  कोई  जीत  हांसिल  की हो ,  कोई  बड़ा  target achieve किया  हो , employee of the month रहे  हों . कोई  भी  ऐसी  चीज  जो  आपको  अच्छा  feel कराये .
    आप  इन  achievements को dairy में  लिख  सकते  हैं , और  इन्हें  कभी  भी  देख  सकते  हैं , ख़ास  तौर  पे  तब  जब  आप  अपना  confidence boost करना  चाहते  हैं .इससे  भी  अच्छा  तरीका  है  कि  आप  इन  achievements से  related कुछ  images अपने  दिमाग  में  बना  लें  और  उन्हें  जोड़कर  एक  छोटी  सी  movie बना  लें  और  समय  समय  पर  इस  अपने  दिमाग  में  play करते  रहे . Definitely ये  आपके  confidence को  boost करने  में मदद  करेगा .
    5) Visualize करिए  कि  आप  confident हैं :
    आपकी  प्रबल  सोच  हकीकतबनने  का  रास्ता  खोज  लेती  है , इसलिए  आप  हर  रोज़  खुद  को  एक   confident person के  रूप  में  सोचिये . आप  कोई  भी  कल्पना  कर  सकते  हैं , जैसे  कि  आप  किसी  stage पर  खड़े  होकर  हजारों  लोगों  के  सामने  कोई  भाषण  दे  रहे  हैं , या  किसी  seminar haal में  कोई  शानदार  presentation दे  रहे  हैं , और  सभी  लोग  आपसे  काफी  प्रभावित  हैं , आपकी  हर  तरफ  तारीफ  हो  रही  है  और  लोग  तालियाँ  बजा  कर  आपका  अभिवादन  कर  रहे  हैं . Albert Einstein ने  भी  imagination को  knowledge से अधिक  powerful बताया  है ; और  आप  इस  power का  use कर  के  बड़े  से  बड़ा  काम  कर  सकते  हैं .
    6) गलतियाँ   करने  से  मत  डरिये:
    क्या  आप  ऐसे  किसी  व्यक्ति  को  जानते  हो  जिसने  कभी  गलती  ना  की  हो ? नहीं  जानते  होंगे , क्योंकि  गलतियाँ  करना  मनुष्य  का  स्वभाव  है , और  मैं  कहूँगा  कि  जन्मसिद्ध  अधिकार  भी . आप  अपने  इस  अधिकार  का  प्रयोग  करिए . गलती  करना  गलत  नहीं  है ,उसे  दोहराना  गलत  है . जब  तक  आप  एक  ही  गलती  बार -बार  नहीं  दोहराते  तब  तक  दरअसल  आप  गलती  करते  ही  नहीं  आप  तो  एक  प्रयास  करते  हैं  और  इससे  होने  वाले  experience से  कुछ  ना  कुछ  सीखते  हैं .
    दोस्तों  कई  बार  हमारे  अन्दर  वो  सब  कुछ  होता  है  जो  हमें  किसी काम  को  करने  के  लिए  होना  चाहिए , पर  फिर  भी  failure के डर से  हम  confidently उस  काम  को  नहीं  कर  पाते .  आप  गलतियों  के  डर  से  डरिये  मत , डरना  तो उन्हें चाहिए जिनमे इस भय के कारण  प्रयास  करने  की  भी  हिम्मत  ना  हो !! आप  जितने  भी  सफल  लोगों  का  इतिहास  उठा  कर  देख  लीजिये  उनकी  सफलता  की  चका-चौंध  में  बहुत  सारी  असफलताएं  भी  छुपी  होंगी .
    Michel Jordan, जो  दुनिया  के  अब  तक  के  सर्वश्रेष्ठ basketball player माने   जाते  हैं; उनका  कहना  भी  है  कि  , “मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ.”
    आप  कुछ   करने  से  हिचकिचाइए  मत  चाहे  वो  खड़े  हो  कर कोई सवाल करना हो , या  फिर  कई  लोगों  के  सामने  अपनी  बात   रखनी  हो , आपकी  जरा  सी  हिम्मत  आपके  आत्मविश्वास  को  कई  गुना  बढ़ा  सकती  है . सचमुच डर के आगे जीत है!
    7)  Low confidence के  लिए  अंग्रेजी  ना  जानने  का  excuse मत  दीजिये :
    हमारे  देश  में  अंग्रेजी  का वर्चस्व  है . मैं  भी  अंग्रेजी  का ज्ञान  आवश्यक  मानता  हूँ ,पर  सिर्फ  इसलिए  क्योंकि  इसके  ज्ञान  से  आप  कई  अच्छी  पुस्तकें , ब्लॉग  , etc पढ़  सकते  हैं , आप  एक  से  बढ़कर  एक  programs, movies, इत्यादि  देख  सकते  हैं . पर  क्या  इस  भाषा  का  ज्ञान  confident होने  के  लिए  आवश्यक  है , नहीं .  English जानना  आपको  और  भी  confident बना  सकता  है  पर  ये  confident होने  के  लिए  ज़रूरी  नहीं  है . किसी  भी  भाषा  का  मकसद  शब्दों  में  अपने  विचारों   को  व्यक्त   करना  होता  है , और  अगर  आप  यही  काम  किसी  और  भाषा  में  कर  सकते  हैं  तो आपके लिए अंग्रेजी  जानने  की  बाध्यता  नहीं  है .
    मैं  गोरखपुर  से  हूँ , वहां  के  संसद   योगी  आदित्य  नाथ  को  मैंने  कभी  अंग्रेजी में  बोलते  नहीं  सुना  है , पर  उनके  जैसा  आत्मविश्वास  से  लबरेज़  नेता  भी  कम   ही  देखा  है . इसी  तरह  मायावती , और  मुलायम  सिंह  जैसे  नेताओं में  आत्मविश्वास  कूट -कूट  कर  भरा  है  पर  वो  हमेशा  हिंदी  भाषा का  ही  प्रयोग  करते  हैं . दोस्तों, कुछ  जगहों  पर  जैसे  कि job-interview में  अंग्रेजी  का  ज्ञान  आपके  चयन  के  लिए  ज़रूरी  हो  सकता  है , पर  confidence के  लिए  नहीं , आप  बिना  English जाने  भी  दुनिया  के  सबसे  confident  व्यक्ति  बन  सकते  हैं .
    8 ) जो  चीज  आपका आत्मविश्वास  घटाती  हो  उसे  बार-बार  कीजिये :
    कुछ  लोग  किसी  ख़ास  वजह  से  confident नहीं  feel करते  हैं . जैसे  कि  कुछ  लोगों में  stage-fear होता  है  तो  कोई  opposite sex के  सामने  nervous हो  जाता  है . यदि  आप  भी  ऐसे  किसी  challenge को  face कर  रहे  हैं  तो  इसे beat करिए . और  beat करने  का  सबसे  अच्छा  तरीका  है  कि  जो  activity आपको  nervous करती  है  उसे  इतनी  बार  कीजिये  कि  वो  आप ताकत  बन  जाये . यकीन  जानिए  आपके  इस  प्रयास  को  भले  ही शुरू  में  कुछ  लोग  lightly लें  और  शायद  मज़ाक  भी  उडाएं  पर  जब  आप  लगातार अपने efforts  में लगे  रहेंगे  तो  वही  लोग  एक  दिन  आपके  लिए  खड़े  होकर  ताली  बजायेंगे .
     गाँधी जी की कही एक  line मुझे  हमेशा  से  बहुत  प्रेरित  करती  रही  है  “पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे.”  तो  आप  भी  उन्हें  ignore करने  दीजिये , हंसने  दीजिये ,लड़ने  दीजिये ,पर  अंत  में आप  जीत जाइये . क्योंकि  आप  जीतने  के  लिए  ही  यहाँ  हैं , हारने  के  लिए  नहीं .
    9) विशेष  मौकों  पर  विशेष  तैयारी  कीजिये :
    “सफलता  के  लिए  आत्म-विश्वास  आवश्यक  है, और आत्म-विश्वास   लिए तैयारी”-Arthur Ashe
    जब  कभी  आपके  सामने  खुद  को   prove करने  का  मौका  हो  तो  उसका  पूरा  फायदा  उठाइए . For example: आप  किसी  debate,quiz, dancing या  singing competition में  हिस्सा  ले  रहे  हों , कोई  test या  exam दे  रहे  हो ,या  आप  कोई  presentation दे  रहे  हों , या  कोई  program organize कर  रहे  हों . ऐसे  हर एक  मौके  के  लिए  जी -जान   से  जुट  जाइये  और  बस  ये  ensure करिए  कि  आपने  तैयारी  में  कोई  कमी  नहीं  रखी , अब  result चाहे जो भी  हो  पर  कोई  आपकी  preparation को  लेकर  आप  पर  ऊँगली  ना  उठा  पाए.
    Preparation और  self-confidence directly proportional हैं . जितनी  अच्छी  तैयारी  होगी  उतना  अच्छा  आत्म -विश्वास  होगा .और  जब  इस  तैयारी  की  वजह  से  आप  सफल  होंगे  तो  ये  जीत  आपके life की success story में  एक  और  chapter बन  जाएगी  जिसे  आप  बार -बार  पलट  के  पढ़  सकते  हैं  और  अपना  confidence boost कर  सकते  हैं .
    10)Daily अपना  MIT पूरा  कीजिये :
    कुछ  दिन  पहले  मैंने  AKC पर  MIT यानि  Most Important Task के  बारे  में  लिखा  था , यदि  आपने  इसे  नहीं  पढ़ा  है  तो  ज़रूर  पढ़िए . यदि  आप  अपना  daily का  MIT पूरा  करते  रहेंगे  तो   निश्चित  रूप  से  आपका  आत्म -विश्वास  कुछ  ही  दिनों  में  बढ़  जायेगा . आप  जब  भी  अपना  MIT पूरा  करें  तो  उसे  एक  छोटे  success के  रूप  में देखें  और  खुद  को  इस  काम  के  लिए  शाबाशी  दें .रोज़  रोज़  लगातार  अपने  important tasks को  successfully पूरा  करते  रहना  शायद  अपने  confidence को  boost करने का सबसे  कारगर  तरीका  है .  आप इसे ज़रूर try कीजिये.
    Friends, ये  याद  रखिये  कि  आपका  confidence आपकी  education, आपकी financial condition या आपके looks पर नहीं depend करता और आपकी इज़ाज़त के बिना कोई भी आपको inferior नहीं feel करा सकता. आपका आत्म-विश्वास आपकी सफलता के लिए बेहद आवश्यक है,और आजआपका confidence चाहे जिस level हो, अपने efforts से आप उसे नयी ऊँचाइयों तक पहुंचा सकते हैं.
    All the best!
  • WHAT WE DO

    We've been developing corporate tailored services for clients for 30 years.

    CONTACT US

    For enquiries you can contact us in several different ways. Contact details are below.

    IT.s

    • Street :Road Street 00
    • Person :Person
    • Phone :+045 123 755 755
    • Country :POLAND
    • Email :contact@heaven.com

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation.